{"_id":"69d8b763d2e50bb120091310","slug":"mass-fish-deaths-at-shri-krishna-sarovar-after-rain-villagers-protest-over-water-pollution-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रीकृष्ण सरोवर का पानी हुआ दूषित! तड़प-तड़प कर मर रहीं मछलियां, गंदे पानी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रीकृष्ण सरोवर का पानी हुआ दूषित! तड़प-तड़प कर मर रहीं मछलियां, गंदे पानी पर भड़के ग्रामीण
Fri, 10 Apr 2026 02:10 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:10 PM IST
सार
बारिश के बाद श्रीकृष्ण सरोवर में लगातार मछलियों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गंदे पानी को कारण बताते हुए जांच और सरोवर की सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण सरोवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीहित हरिवंश चंद्र महाप्रभु की जन्मस्थली बाद गांव स्थित श्रीकृष्ण सरोवर में पिछले दिनों आई बारिश के बाद सरोवर की मछलियां निरंतर दम तोड़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अन्य जलीय जीव भी मर गए हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सरोवर में मछलियों के मरने की जांच की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
बाद के इस प्राचीन सरोवर में सैकड़ों मछलियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश के बाद सरोवर में मौजूद मछलियों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई है। सरोवर की बदहाली और जलीय जीवों की मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अडींग नहर से पानी खेतों के रास्ते ग्राम के श्रीकृष्ण सरोवर में आता है। गांव के दिनेश सिंह तरकर का कहना है कि आसपास के इलाके का गंदा पानी भी सरोवर में पहुंचता है, जिससे मछलियों की मौत हुई है। प्रशासन को सरोवर की सफाई करानी चाहिए। मछलियों की मौत की जांच की जानी चाहिए।