फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Masked men looted bike and phone from a young man returning from job

Mathura News: नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोका युवक, लूट ले गए बाइक; तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 18 Feb 2025 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 02:10 PM IST
सार

मथुरा में बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वो नौकरी से वापस घर लौट रहा था। 
 

विज्ञापन
Masked men looted bike and phone from a young man returning from job
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के खानपुर चौराहा से नगला लोका मार्ग पर शनिवार की रात को नकाबपोश बदमाशों ने नौकरी से घर लौट रहे युवक से बाइक लूट ली। युवक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भाग कर गांव पहुंचा। यहां परिजन को बताया तो परिजन और ग्रामीणों ने बदमाशों को काफी खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नगला लोका निवासी रामकुमार मथुरा में एक मोबाइल सर्विस सेंटर में नौकरी करते हैं। रोजाना की तरह शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह बाइक से गांव के लिए चले। वह खानपुर चौराहे से नगला लोका मार्ग पर पहुंचे ही थे कि अचानक नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही उनकी बाइक रोकी बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया। वह जैसे-तैसे भागकर गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित ने महावन थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक से बदमाशों का हुलिया की जानकारी के बाद आसपास के पुराने बदमाशों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed