फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   married woman went missing from her home on Karva Chauth In Mathura slippers found on Yamuna bridge

UP News: करवाचौथ पर विवाहिता घर से लापता, यमुना पुल पर मिली चप्पलें; पुलिस नदी में तलाश रही

Sun, 20 Oct 2024 10:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

तीर्थनगरी में करवा चौथ पर विवाहिता घर से लापता हो गई। उसकी चप्पलें यमुना के पुल पर मिलीं। पुलिस ने नदी में तलाश कराया। देर रात तक उसका शव नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
married woman went missing from her home on Karva Chauth In Mathura slippers found on Yamuna bridge
यमुना में विवाहिता की तलाश करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ पर विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता की चप्पल पानीगांव पुल पर मिली हैं। परिजन ने यमुना में कूदने की आशंका जताई है। थाना मांट और वृंदावन पुलिस ने यमुना में तलाशी अभियान चलाया। अभी महिला का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी की है। यहां निवासी प्रदीप की पत्नी निशा (21) रविवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई। पति के अनुसार जब वह सोकर उठे तो निशा घर में नहीं थी। आसपास पूछताछ के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो पानीगांव मार्ग पर ढूंढने निकले। यहां निशा की एक चप्पल पुल पर पड़ी मिली। इससे उन्हें निशा के यमुना में छलांग लगाने की आशंका हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। मांट और वृंदावन पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, कई घंटे बाद भी निशा का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस ने पति से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed