फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married people became bachelors due to greed for grants

Mathura News: अनुदान के लालच में विवाहित बने कुंवारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Married people became bachelors due to greed for grants
- सीएम सामूहिक विवाह योजना के सत्यापन में खुला मामला
विज्ञापन

- अपात्र मिलने पर निरस्त किए गए करीब 100 आवेदन

- कुछ नाबालिगों ने भी अनुदान के लालच में किया आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सत्यापन में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अनुदान के लालच में कुंवारे भी विवाहित बनकर आवेदन कर रहे हैं। कई नाबालिगों ने भी 51 हजार रुपये का अनुदान लेने के लिए शादी के लिए आवेदन कर दिया था। जांच के बाद अपात्र पाए गए करीब 100 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग को शहर और देहात से अब तक 750 आवेदन मिल चुके हैं। सत्यापन के दौरान 263 आवेदक पात्र मिले हैं, जबकि करीब 100 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इनमें से 50 से ज्यादा आवेदक ऐसे थे, जिनकी शादी पहले ही हो चुकी थी, फिर भी 51 हजार रुपये के लालच में सामूहिक विवाह योजना में शादी करने के लिए आवेदन कर दिया था। कुछ नाबालिगों ने भी अनुदान के लालच में शादी के लिए आवेदन किया था। जब बीडीओ आवेदनों का सत्यापन करने के लिए मौके पर पहुंचे तो मामला खुल गया। अपात्र मिलने पर सभी के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा आवेदन पत्र अपूर्ण होने की वजह से भी कई आवेदन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


18 दिसंबर को बीएसए कॉलेज में होगा विवाह समारोह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 18 दिसंबर को बीएसए कॉलेज में किया जाएगा। अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी बीडीओ को आवेदनों का सत्यापन शीघ्र करने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
1400 आवेदकों को दिया जाना है योजना का लाभ
इस वर्ष 1400 आवेदकों को योजना का लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष विभाग को शहर और देहात क्षेत्र से अब तक 750 आवेदन ही मिल पाए हैं। आवेदनों की संख्या में कमी से अधिकारी परेशान हैं। लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पात्र लोगों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील कर रहे हैं।


ये हैं शर्तेँ

इस योजना के तहत केवल उन्हीं को लाभ दिया किया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अधिकृत वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन की पुत्री को प्राथमिकता दी जाएगी।
लाभार्थी को 51 हजार का अनुदान
योजना के लाभार्थी को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। 35 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये का सामान दिया जाता है, जिसमें दूल्हा दुल्हन के कपड़े समेत गृहस्थी का सामान होता है। इनके अलावा 6 हजार रुपये आयोजन में शामिल होने वाले घरातियों और बरातियों की दावत पर खर्च किए जाते हैं।


---
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आवेदनों के सत्यापन में अब तक 263 आवेदक पात्र मिले हैं। सत्यापन के दौरान करीब 100 आवेदक अपात्र पाए गए। इनमें 50 से ज्यादा आवेदक ऐसे थे, जिनकी पहले ही शादी हो चुकी है। कुछ नाबालिगों ने भी शादी के लिए आवेदन किया था। सभी अपात्रों के आवेदन सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं।

नगेंद्र पाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed