{"_id":"c35d818302ef441662fc25d26c181234","slug":"marriage-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 जोड़े दांपत्य के बंधन में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 जोड़े दांपत्य के बंधन में बंधे
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकिलावन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 61 जोड़े दांपत्य बंधन में बंध गए। समाज के लोगों ने नवविवाहितों को जीवनयापन का जरूरी सामान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज, विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया था।
आशीर्वचन देते हुए महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज ने कहा कि जीवन में अगर आपस में हार स्वीकार करें तो दुनिया में कभी झगडे़ की नौबत नहीं आएगी। पत्नी-पति एक दूसरे को हार पहनाकर यही संदेश देते हैं।
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने कहा कि समाज द्वारा किया गया यह पुण्य कार्य बधाई योग्य है। उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। अगली बार 101 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, देवानंद महाराज, मनोज पाठक, हरी पटेल, नरेंद्र गुर्जर, तरुण सेठ, हरीओम गुप्ता, ओमप्रकाश जैन, कमल वार्ष्णेय, प्रवीन जैन, योगेश धानौतिया, जेपी मिश्रा, रुपचंद मुनीम आदि ने आशीर्वाद दिया।