फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   marriage ceremony will be organised in karnaval in mathura

Mathura: करनावल में गूंजेगी बेटियों की शादी की शहनाई, 15 दिन पहले दबंगों की मारपीट से लाैट गई थी बरात

Thu, 06 Mar 2025 09:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Mar 2025 09:24 PM IST
सार

विवाह समारोह की तैयारी में परिवार जुटा हुआ है। शादी में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण समेत अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर पुलिस भी सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद रहेगी।

विज्ञापन
marriage ceremony will be organised in karnaval in mathura
गांव में कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के करनावल को जिसका इंतजार था आखिर वह घड़ी आ ही गई। शुक्रवार को अनुसूचित जाति की दोनों बेटियों की बरात गांव में आएगी। बैंडबाजे के साथ ही यहां शहनाई गूंजेगी। शादी समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ अन्य मंत्री और नेता भी शामिल हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को शामियाना सजाने और मिठाइयां बनाने का काम शुरू हो गया। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन


21 फरवरी को करनावल में दो बेटियों की बरात लौट गई थी। दबंगों ने बरात के साथ दुल्हनों से भी मारपीट की थी। इसके बाद से ही बेटियों के साथ परिवार के चेहरे पर भी मायूसी छाई थी, लेकिन अब एक बार फिर खुशी सभी के चेहरों पर नजर आ रही हैं। खुशी की बात भी है, दोनों बेटियों की शादी जो हो रही है। 
विज्ञापन


मथुरा के ही एक गांव से शुक्रवार को दो सगे भाई बरात लेकर करनावल पहुंचेंगे। यहां पूरी धूमधाम से दोनों बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। एक पखवाड़े से सूने पड़े आंगन में जहां ढोलक की थाप गूंज रही है तो वहीं बरातियों के स्वागत के लिए शामियाना भी तैयार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों के लिए मिठाइयां भी बन रहीं है। पूरे दिन शादी की तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। शुक्रवार को शादी समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी शामिल होंगे। इसके साथ ही दो अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी कार्यक्रम में आने की चर्चा है। सत्ता पक्ष के साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी करनावल में मौजूद रहेंगे।


सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। इस बार पुलिस सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं बरात आने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गांव में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed