फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Markets decorated with rakhis, special collection for brothers of all ages

Mathura News: राखियों से सजे बाजार, हर उम्र के भाइयों के लिए खास कलेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated with rakhis, special collection for brothers of all ages
मथुरा। वृंदावन में राखियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।  - फोटो : mathura
वृंदावन। रक्षाबंधन का पर्व आते ही बाजार भी तरह-तरह की राखियों से सज गए हैं। बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

बाजार में पारंपरिक और मॉडर्न राखियों का शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है, जिनकी कीमतें 10 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक हैं। इस बार चांदी की राखियां खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं पारंपरिक धागों से हटकर अब स्टाइलिश और चांदी जड़ी राखियों को प्राथमिकता दे रही हैं।
वहीं, बच्चों के लिए बाजार में इस बार खास तैयारी की गई है। डोरेमॉन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, मोटू पतलू, टॉम एंड जैरी जैसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर्स की राखियां छोटे-छोटे बच्चों को खूब भा रही हैं। ये राखियां चमकदार रंगों और लाइट्स के साथ तैयार की गई हैं, जो बच्चों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन


हर बजट के लिए राखी उपलब्ध
राखी विक्रेताओं का कहना है कि इस बार हर वर्ग के लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए राखियों की रेंज रखी गई है। सस्ती राखियों से लेकर प्रीमियम डिजाइनर राखियों तक, हर तरह की वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में दिखी भीड़, मिठाइयों और गिफ्ट शॉप पर भी बढ़ा दबाव
राखी की खरीदारी के साथ-साथ मिठाइयों और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार के नजदीक आते-आते बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed