फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Markets are getting ready for Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया: सजने लगा बाजार...सराफा, ऑटोमोबाइल्स और रियल एस्टेट में एडवांस बुकिंग, व्यापारियों को ये उम्मीद

Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
सार

अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। ग्राहकों का रुख देखते हुए व्यापारी इस बार खासा उत्साहित हैं। अभी से ही बाजार में ग्राहकों की ओर से एडवांस बुकिंग कराना शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Markets are getting ready for Akshaya Tritiya
Akshay Tritiya - फोटो : Istock

विस्तार

अक्षय तृतीया पर आकर्षक छूट और ऑफर से बाजार गुलजार है। सराफा, ऑटोमोबाइल्स और रियल एस्टेट में तेजी से बुकिंग चल रही है। एडवांस बुकिंग से सराफा बाजार दमक उठा है। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन


 

बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट और हाईवे, रिंग रोड किनारे प्लॉट की एडवांस बुकिंग चल रही है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर शहर में करीब 350 कार और 1500 दुपहिया वाहनों की बिक्री होगी। वहीं, 150 फ्लैट बिक जाएंगे। यूं कहें कि सभी सेक्टर में कारोबारियों को अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार होने का अनुमान है। सराफा कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण की बिक्री सबसे अधिक होती है। सोने का दाम अधिक होने के बाद भी लोगों का उत्साह बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि दिखा रहे लोग
श्रीवृंदा ग्रुप के चेयरमैन राम अग्रवाल ने बताया कि मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर घर, फ्लैट खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग अच्छी रुचि दिखा रहे हैं। इस पर्व पर जिले में लगभग 200 करोड़ का रियल एस्टेट में कारोबार होने का अनुमान। करीब 150 के आसपास फ्लैट, 450 मकान और 600 से अधिक प्लाट बिकने की संभावना है।

 
विज्ञापन

ग्राहकों में उत्साह
सोने के दाम भले ही एक लाख के करीब पहुंचे हों लेकिन सराफा बाजार में ग्राहकों का उत्साह दिख रहा है। आरके ज्वैलर्स के स्वामी रवीश अग्रवाल का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना लोग समृद्धि का प्रतीक समझते हैं इसलिए सोने के आभूषण की खरीदारी पर लोगों का अधिक जोर है। लोगों को लुभाने के लिए सराफा कारोबारियों ने ऑफर और छूट भी रखी है। भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है।

 

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी रफ्तार
13 अप्रैल से सहालग शुरू हो चुका है। इससे पहले से लोग बुकिंग करा रहे हैं। उमा मोटर्स के निदेशक पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर काफी उत्साह है, ऐसे में प्रतिदिन कारों की बुकिंग चल रही है। सिर्फ अक्षय तृतीय की है बात करें तो जिले में इस दिन 350 से अधिक कारों की बिक्री होने का अनुमान है। कई लोग जानकारी ले रहे हैं जो बुकिंग ही इस दिन करेंगे।

 

कपड़ों की खरीदारी में जुटे हैं लोग
सिलेक्शन गारमेंट्स के स्वामी विजय अग्रवाल ने बताया कि सहालग के चलते हर दिन ही अच्छी खरीदारी हो रही है। अच्छे तृतीया पर अच्छा मुहूर्त होने के कारण कई शादियां हैं तो इस दिन और बढि़या कारोबार होने का अनुमान है। जिले में करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार होने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed