{"_id":"580a69744f1c1bf36e705277","slug":"market-readied-for-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए सज गया बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस के लिए सज गया बाजार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा बाजार में डायमंड ज्वेलरी, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश आए
इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील के बर्तनों का स्टॉक भी पहुंचा, अब धनतेरस का इंतजार
धनतेरस के लिए बाजार में उत्साह का माहौल है। सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स आयटमों के साथ ही स्टील के बर्तन, वाहनों की खरीद को इस दिन शुभ माना जाता है। इसके लिए बाजार में स्टॉक पहुंच चुका है। कारोबारी अब बेसब्री से धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं।
दीपावली से पहले धनतेरस का त्योहार 28 अक्तूबर को मनाया जाना है। इस दिन बाजार में लोग बड़े पैमाने पर खरीददारी करते हैं। इसी खरीद को देखते हुए कारोबारियों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
सराफा बाजार में विदेशी ज्वेलरी आर्टिकल की धूम मची है। कारोबारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि सोने के आभूषणों के ऑर्डर और रोज पहनने के लिए डायमंड ज्वेलरी की अधिक डिमांड है। इसके अलावा धनतेरस पर इकॉनॉमी क्लास के लिए हीरा जड़े ईयर रिंग, रिंग, पेंडल मंगवाए गए हैं। इसके अलावा चांदी के लक्ष्मी-गणेश, सिक्के और डॉलर भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर वाहनों की भी जमकर बिक्री होती है। इस दिन वाहनों की डिलीवरी के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। कार शोरूम संचालक पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि धनतेरस पर डिलीवरी के लिए ग्राहकों की बुकिंग की जा रही है। इस दिन के लिए सभी कलर, मॉडल की कारों को मंगवाया जा रहा है। धनतेरस पर स्टील के बर्तन, रेडीमेड कपड़ों, साड़ी शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक आयटमों की भी जमकर बिक्री होती है। इनकी नई रेंज और लेटेस्ट मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं।