{"_id":"6685d2cdffc6a314a705cca4","slug":"map-of-the-incident-site-ready-efforts-underway-to-arrest-the-accused-mathura-news-c-369-1-mt11005-115414-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घटनास्थल की नक्शा-नजरी तैयार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घटनास्थल की नक्शा-नजरी तैयार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें
विज्ञापन
मथुरा। कृष्ण विहार में 2.50 लाख लीटर की पानी की टंकी जमींदोज होने के हादसे में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने विवेचना के स्तर पर तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की नक्शा नजरी तैयार कर ली है। इसके अलावा शहर कोतवाली की एक टीम आरोपी ठेकेदारों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
इस टीम ने आगरा, दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड तक दौड़ लगाई है। मगर, अभी आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। वहीं, मंगलवार देर रात को घायल गौरी शंकर के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। उनके शव का परिजनों ने दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया।
इधर, इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आगरा में भर्ती नवाब और मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती प्रेमवती की स्थिति में अभी बड़ा सुधार नहीं हुआ है। अन्य 10 घायलों की स्थिति में सुधार है। उनको एक-एक कर स्थिति के हिसाब से छुट्टी देना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, उप्र जल निगम (नगरीय) मथुरा रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें टंकी का निर्माण कार्य करने वाली फर्म मैसर्स एसएम. कंस्ट्रक्शन, 109, अदन बाग एक्सटेंशन, दयालबाग, आगरा, जिसकी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत, जेवी मैसर्स बनवारी निवासी 230, महर्षि पुरम, आगरा की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत, जेवी मैसर्स त्रिलोक सिंह रावत, निवासी दोब, नौला (मासी), अल्मोड़ा, उत्तराखंड की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत थी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा दोनों ठेकेदारों की पुलिस तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
कई अधिकारियों की फंसेगी गर्दन, जाएंगे जेल
इस हादसे को लेकर जल निगम, नगर निगम के कार्यालय में चर्चा है कि तत्कालीन अधिकारियों ने इसमें मोटी कमिशनखोरी की। हैंडओवर के समय भी लापरवाही बरती गई। एक जनप्रतिनिधि में इसमें पैसा खाया। बताया जा रहा है कि इनके नाम भी विवेचना में खोले जाएंगे और पुलिस इनको जेल भेजेगी।
घर के भीतर पलंग पर लेटे थे गौरीशंकर
मृतक गौरीशंकर के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम जब हादसा हुआ, उस वक्त गौरीशंकर घर के भीतर पलंग पर लेटे थे। टंकी धराशायी होने के साथ ही उसमें भरा पानी कॉलोनी के घरों में तेजी से घुसा। पानी, बाढ़ की तरह गौरीशंकर के घर में घुसा। उनका पलंग पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह 3 बेटी और चार बेटों के पिता थे। उनके दो पुत्रों की बीमारी से पूर्व में ही मौत हो चुकी है। इस घटना में गौरीशंकर की नातिन लिली भी घायल हुई।
पानी टंकी हादसे की जांच को एक-दो दिन में आएगी आईआईटी दिल्ली की टीम
मथुरा। शहर की कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में बनी 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के जमींदोज होने की घटना में शासन स्तर से कराई जा रही जांच को आईआईटी दिल्ली की टीम तकनीकी सहायता देने व घटनास्थल से टंकी के मलबे से सैंपल लेने के लिए एक-दो दिन में आएगी। उप्र जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र इसका नेतृत्व करेंगे।
अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम, आगरा ने बताया कि शासन की टीम के साथ ही दिल्ली आईआईटी की टीम एक दो दिन में आ जाएगी। टीम के आगमन को देखते हुए अभी मौके से मलबे को पूरी तरह से नहीं हटाया गया है, ताकि टीम घटनास्थल से ही सैंपल लेकर जांच को सही ढंग से कर सकें।
प्रशासनिक जांच कमेटी शुक्रवार से बयान लेना करेगी शुरू
प्रशासनिक जांच कमेटी का नेतृत्व कर रहे एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पीड़ितों के बयान लेने के लिए मौके पर जाएगी। अगर, कोई व्यक्ति उनके कार्यालय आकर बयान देना चाहता है तो वह भी अपना बयान दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी लोगों में घटना को लेकर गम है। तीन परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। उनके परिजन शोक में हैं। मृतकों के परिजनों के बयान मौके पर जाकर लिए जाएंगे।
सपा का प्रतिनिधिमंडल छह को आएगा मथुरा
समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मथुरा की घटना को लेकर रोष जाहिर किया है। छह जुलाई को प्रतिनिधिमंडल मथुरा आएगा। 11 सदस्यीय इस मंडल में सांसद फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल, विधायक सरधना, मेरठ अतुल प्रधान, पूर्व मंत्री उप्र सरकार अयूब अंसारी, पूर्व एमएलसी राकेश यादव, प्रदेश महासचिव सपा अल्पसंख्यक सभा राजन अहमद रिजवी, प्रदेश सचिव सपा किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष मथुरा अजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल, प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड भारत भूषण शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष मथुरा-वृंदावन डॉ. राजेंद्र लोधी, महानगर महासचिव अभिषेक यादव हैं।