{"_id":"589e05424f1c1b2938378575","slug":"many-voters-didnt-find-his-voter-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई क्षेत्रों में वोटरों के पास नहीं पहुंची पर्चियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई क्षेत्रों में वोटरों के पास नहीं पहुंची पर्चियां
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से एक दिन पूर्व तक नगर के कई इलाकों में मतदाताओं के घर पर्चियां नहीं पहुंचीं। इस कारण मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लिस्ट में नाम देखने की कसरत करनी पड़ सकती है। रामानुज नगर कालोनी निवासी राम सुंदर शर्मा ने बताया कि उनकी व परिवार की पर्ची घर पर नहीं पहुंची है।
अठखंभा निवासी योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी और रामपाल के परिवार के लोगों को पर्ची नहीं पहुंची है। रमणरेती क्षेत्र में भी सभी मतदाताओं को पर्चियां वितरित नहीं हो पायी हैं।
रघुनंदन अरोड़ा, सेवक शरण सिंघल ने कहा कि अभी तक उनके साथ कई लोगों की पर्ची नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों ने जब बीएलओ से संपर्क किया तो उन्हें संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। पालिका के जनगणना लिपिक डोरीलाल शर्मा ने कहा कि मतदाता अपने बूथों पर समय से पहचान पत्रों को लेकर पहुंचें। मतदान स्थल पर बीएलओ द्वारा उनको पर्ची दे दी जाएंगी। कोई मतदाता अपने मतदान से वंचित नहीं रहे इसकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की गई है।