फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mant and Naujheel will develop at double the speed: Karmveer Singh

दोगुनी रफ्तार से होगा मांट और नौहझील का विकास : कर्मवीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mant and Naujheel will develop at double the speed: Karmveer Singh
नौहझील। देश व प्रदेश में मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकारें आम जनता के हित में काम कर रहीं हैं। उसी दिशा में अब मांट और नौहझील का विकास भी दोगुनी रफ्तार से होगा। यह बात बृहस्पतिवार को गांव सद्दीकपुर स्थित महाराजा सूरजमल फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भाजपा ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनाई है। विधायक राजेश चौधरी ने कहा विकास की गंगा हर घर तक पहुंचाने की कोशिश रहेगी। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, अरविंद प्रधान कानेका, निहाल सिंह आर्य, सुरेंद्र प्रधान, दिलावर प्रधान, दिनेश चौधरी, मुन्ना लाल गुप्ता, दिलीप गुर्जर, बांकेलाल गर्ग आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मुंशी सिंह निषाद व संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed