फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Manoj Goyal remand news

मनोज गोयल की रिमांड के लिए दिया प्रार्थनापत्र

Wed, 29 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 29 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Manoj Goyal remand news
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
100 करोड़ की तेल चोरी के मामले में फरार 12 आरोपियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद में दबिश दी। मथुरा में भी दबिश दी गईं। इधर तेल माफिया मनोज गोयल को रिमांड पर लेने के लिए क्राइम ब्रांच ने कदम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को मनोज गोयल की रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया।
विज्ञापन


18 फरवरी को मथुरा-जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने का खुलासा हुआ था। मामले में आरोपी 17 लोगों में से मनोज गोयल समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

100 करोड़ की तेल चोरी का मुख्य आरोपी मनोज गोयल मथुरा के जिला कारागार में निरुद्ध है।

उसे रिमांड पर लेने के लिए क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें 14 दिन की रिमांड मांगी गई है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस पर कोर्ट ने बुधवार की तारीख दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने अतिरिक्त सुविधा से किया इनकार
जिला कारागार की बैरक नंबर नौ में बंद तेल माफिया मनोज गोयल ने सोमवार की रात भी करवट बदलते ही काटी। लग्जरी लाइफ जीने के आदी मनोज की नींद मच्छरों ने उड़ा रखी है। बताया गया कि उसने मच्छरों के लिए किसी इंतजाम की गुहार लगाई, लेकिन जेल प्रशासन ने कोई अतिरिक्त व्यवस्था करने से इंकार कर दिया। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया का कहना है कि बैरक में करीब 90 बंदी है। सभी को बराबर सुविधाएं मिलेंगी। किसी को अतिरिक्त सुविधाएं नहीं मिलेगी। उनका कहना है कि मच्छरों से परेशान होने की तेल माफिया ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed