फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man...ham kal aayenge

Mathura News: मां...हम कल आएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
man...ham kal aayenge
मथुरा। बेटे विशू शर्मा ने मंगलवार रात को मां से वादा किया था कि बुधवार को घर आएगा। दो घंटे बाद ही परिवार को उसकी मौत की खबर मिली तो चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने जैसे ही बेटे का शव देखा वह दहाड़ मारकर रो पड़े। बेटा-बेटा करके चिल्लाने लगे। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। देवांश और आर्यन के परिजन भी शवों को देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर के पांडव टीला निवासी मोहित उर्फ दिनेश शर्मा जयंती शक्ति पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। वह चाहते थे कि उनका बड़ा बेटा विशू शर्मा भी उनकी तरह धार्मिक क्षेत्र में आगे बढ़े। इसलिए उन्होंने संभल स्थित हरिबाबा आश्रम में चार साल तक वेदों का अध्ययन कराया। इसके बाद ज्योतिष विद्या सीखने के लिए 18 अगस्त को वृंदावन के महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में 51 हजार रुपये जमा करके प्रवेश ले दिला दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया है कि मंगलवार रात आठ बजे विशू से फोन पर बात हुई थी और कहा था कि वह बुधवार घर आएगा। बैंक खाते में किराये के लिए पैसे डाल देना। बात होने के दो घंटे बाद परिजन को विशू की मौत की खबर की सूचना मिली। इसके बाद वह परिवार के साथ मथुरा पहुंचे। इधर, सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद विशु, देवांश और आर्यन के शव परिजन को सौंप दिए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी मनु कटारे के परिजन बुधवार रात को मथुरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

--
जुलाई में गुरुकुल आए थे देवांश और आर्यन
वहीं प्रयागराज के कौशांबी क्षेत्र उमराव मंझनपुर गांव निवासी आर्यन पांडेय तीन माह पहले यहां गुरुकुलम आए थे। दो भाई बहनों में वह सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद आर्यन के फूफा अनिल शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसी तरह मध्य प्रदेश के विदिशा के थाना नटेरन क्षेत्र के मरखेड़ा गांव निवासी देवांश दुबे भी जुलाई में यह शिक्षा लेने के लिए आए थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाई राघवेंद्र ने बताया है कि गुरुकुलम के आचार्यों के फोन से बात होती थी। मंगलवार रात को उन्हें घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed