फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mangalamukhi is angry at Guru being sent to jail

UP: मंगलामुखियों के गुरु माया बाई को भेजा गया जेल, पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

Fri, 29 Nov 2024 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 01:30 PM IST
सार

मथुरा में मंगलामुखियों के नेग और क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलामुखियों के गुरु माया बाई को जेल भेजने के बाद पुलिस पर भी एकतरफा कार्रवाई के आरोप लग रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Mangalamukhi is angry at Guru being sent to jail
मथुरा। कोसीकलां में मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी को अपनी व्यथा बताते मंगलामुखी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में बंटवारे और नेग मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद छाता पुलिस द्वारा मंगलामुखियों के गुरु माया बाई को तीन अन्य साथियों समेत झूठे मामले में फंसाए जाने से मंगलामुखियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने छाता पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को मंगलामुखी एकत्रित होकर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी से मिले और अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह कोसी एवं छाता के मंगलामुखियों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। बठैनगेट चौराहे पर उनके बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद थाने पहुंच गए थे। इस मामले में छाता के मंगलमुखी जस्सी की तहरीर पर छाता पुलिस ने कोसी निवासी मायाबाई सहित सात सहयोगियों पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद मायाबाई के सहयोगी मंगलामुखी भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने छाता पुलिस पर झूठा मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी किए जाने का विरोध कर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर मंगलामुखी छोटी बाई, चंदा बाई, सोना बाई, लम्बो, सलमा समेत तमाम मंगलामुखी एकत्रित होकर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी से मिले और पीड़ा बताई। बताया कि उनके खिलाफ साजिशन झूठा मुकदमा दर्ज कर गुरु को जेल भेज दिया गया है। जबकि उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस एक तरफा कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले को सुनकर नरदेव चौधरी ने उन्हें निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed