फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Man Robbed After Being Lured via Grindr App

Mathura News: ग्राइंडर एप से बुलाकर युवक को लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Man Robbed After Being Lured via Grindr App
पांच गिरफ्तार आरोपी
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी पुलिस ने डकैती की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुंडई औरा कार, लूटा गया आईफोन-15, स्मार्ट वॉच और 3 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ग्राइंडर एप पर फर्जी आईडी बनाकर युवक को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे मिलने के बहाने मथुरा जंक्शन बुलाया और चलती कार में चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में प्रशांत, अभय, आसू, मोनू और सुनील शामिल हैं, जो राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 19 मई की रात योजना बनाकर ग्राइंडर एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवक यश से संपर्क कर उसे मथुरा जंक्शन बुलाया। देर रात स्टेशन पहुंचे यश को आरोपी कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में कार में उसके तीन अन्य साथी भी बैठ गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी यश को लेकर आगरा की ओर निकल पड़े। चलती कार में चाकू दिखाकर रुपये मांगे। रुपये न होने पर आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसका आईफोन व स्मार्ट वॉच छीन ली। आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड लेकर यूपीआई के जरिए एक लाख रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। वारदात के बाद युवक को रिफाइनरी क्षेत्र में हाईवे पर उतारकर आरोपी धौलपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना रिफाइनरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed