फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man from Hathras hanged himself in room at dharamshala

UP: मथुरा में आकर दे दी जान, धर्मशाला के कमरे में लटकी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 19 Feb 2026 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 12:07 PM IST
सार

हाथरस के रहने वाले व्यक्ति ने धर्मशाला के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
man from Hathras hanged himself in room at dharamshala
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा के होलीगेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हाथरस के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को रूम चेकिंग के दौरान अंदर से गेट नहीं खुला, धर्मशाला प्रबंधन के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव मड़नई निवासी उमेश (46) 15 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला में ठहरने के लिए आए थे। धर्मशाला के प्रबंधक शंकर सारस्वत ने बताया कि 15 फरवरी को यहां आए थे, रात भर कमरे में ठहरे। इसके बाद अगले दिन सुबह चले गए। मंगलवार को वह फिर ठहरने के लिए आए तो उन्हें 25 नंबर कमरा में ठहरा दिया। बुधवार सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने रूट कमरों की चेकिंग तो 25 नंबर कमरे का अंदर से गेट नहीं खुला।
विज्ञापन


उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उमेश का शव फंदे से लटका था। कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि परिजन को सूचित किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed