{"_id":"58bad7b94f1c1b214e832864","slug":"man-died-three-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, प्रिंसिपल सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवक की मौत, प्रिंसिपल सहित तीन घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर गांव अल्हैपुर के समीप शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए गंभीर चोट आई। इधर, पुलिस लाइन के समीप टेंपो का पहिया निकलने से प्रधानाचार्य सहित तीन लोग घायल हो गए।
नगला पंगा जैंत निवासी लोचन (26) पुत्र प्रभाती बाइक से अपने काम के लिए निकले थे। गांव अल्हैपुर के समीप किसी वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोचन को अस्पताल भिजवाया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
इधर, थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप शनिवार को टेंपो का पहिया निकल गया। इसमें सवार ब्लैक स्टोन की प्रिंसिपल दीपिका इब्राहिम, सनी (18) निवासी तेलापाड़ा महावन और चालक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। युवक सनी की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।