{"_id":"585d3fb64f1c1b3e4de3a3c3","slug":"man-died-in-bank-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पर युवक की मौत से बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक पर युवक की मौत से बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बैंक से दो हजार रुपये निकालने के लिए लाइन में खड़े युवक की मौत पर बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने बैंक के सामने युवक का शव रखकर जमकर हंगामा किया। जाम भी लगा दिया। भीड़ का गुस्सा देख बैंक वालों ने खुद को भीतर कैद कर लिया। बैंक वालों के खिलाफ मुकदमा और मृतक के परिवार वालों को पांच लाख की आर्थिक मदद और दो एकड़ जमीन के आश्वासन पर भी हंगामा नहीं रुका। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया।
गोवर्धन के गांव भगौसा निवासी उमाशंकर (41) पुत्र कुंदनलाल शुक्रवार दोपहर को डेढ़ बजे अपने बड़े भाई भूदेव के साथ सेंट्रल बैंक से 2 हजार रुपये निकालने के लिए पहुंचा था। अभी उसने बाउचर भरा ही था कि वो गिर पड़ा। भूदेव उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। सभी लोग उमाशंकर के शव को लेकर बैंक पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
बैंक वालों पर आरोप लगाया गया। कहा गया कि पिछले कई दिन से पैसे लेने के लिए आ रहे थे मगर पैसा नहीं मिला। भीड़ का गुस्सा देख बैंक वालों ने गेट लगा लिए। बैंक में भीतर से ताला डाल लिया और कैश का वितरण बंद कर दिया। इधर भीड़ की ओर से बैंक वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग गूंजने लगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसर यहां पहुंच गए। भीड़ को समझाने की कोशिश हुई लेकिन यहां भीड़ के समर्थन में पहुंचे नेताओं ने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन
रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। कहा कि जब तक बैंक वालों पर मुकदमा नहीं होगा वह हटेंगे नहीं। इसी दौरान विधायक राजकुमार रावत भी पहुंच गए थे। उन्होंने एसडीएम और दूसरे अधिकारियों से मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख का मुआवजा और ग्राम पंचायत की भूमि से दो एकड़ भूमि दिलाने का प्रस्ताव रखा। प्रशासन ने इस पर सहमति बना दी लेकिन भीड़ इसके बाद भी नहीं हट रही थी। बाद में पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ा लिया। दोपहर को शुरू हुआ बवाल शाम को छह बजे तक रहा।