फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man died after dipped in yamuna

यमुना में डूबने से श्रद्धालु की मौत

Wed, 16 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 16 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
man died after dipped in yamuna
यमुना नदी - फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश से परिवार के साथ वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने आए युवक की यमुना में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सतना के गांव रेगांव निवासी रामकिशोर पांडेय परिवार के साथ वृंदावन के मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। परिवार के सभी लोग बुधवार की सुबह चामुंडा मंदिर घाट पर यमुना में स्नान कर रहे थे। यमुना में नहाते समय उनका बेटा सुभाष (22) उर्फ राजन पांडेय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगाें ने डूबे युवक की तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर गुलाब, राधे, रामप्रवेश आदि की सहायता से डूबे युवक को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव घटनास्थल से काफी दूर पानी में बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed