फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Man Crushed to Death by Tractor After Bike Crash in Mathura

Mathura: कार से टकराकर गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया...मौके पर मौत

Wed, 26 Nov 2025 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Nov 2025 12:18 PM IST
सार

मथुरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पीछे से कार से टकरा गई, जिसके बाद युवक गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

 

विज्ञापन
Man Crushed to Death by Tractor After Bike Crash in Mathura
मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छाता-बरसाना रोड स्थित गांव भदावल के समीप बरसाना से छाता की तरफ बाइक से आ रहे एक युवक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


आगरा कैनाल के पास यह घटना देख वाहनों के पहिए थम गए और भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एक तरफ करके सड़क पर रुके वाहनों को सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि थाना गोवर्धन के गांव पालसो निवासी सुनील पुत्र रामबाबू ने बाइक से चलती कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार रोड पर गिर गया।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर रोड पर पड़े सुनील पर चढ़ गया और मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कर्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed