फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Male service is Narayan service, Sadhvi Ritambara didi

नर सेवा ही नारायण सेवा ,साध्वी रितंभरा दीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Male service is Narayan service, Sadhvi Ritambara didi
वृंदावन। राम नवमी पर वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी ऋतंभरा दीदी ने कहा कि नेत्र ज्योति से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने इस बात पर सैद्धांतिक सहमति जताई कि कश्मीर फाइल्स की तरह अयोध्या के 500 वर्ष के इतिहास पर भी फिल्म बननी चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने जानकारी दी कि रजत पटके मशहूर अभिनेता शरद कपूर ने इस फिल्म को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस फिल्म के सिलसिले में प्रख्यात अभिनेता शरद कपूर अयोध्या और लखनऊ का दौरा भी कर चुके हैं। विश्व विख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल एवं उनकी टीम को ब्रज प्रेस क्लब के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज में सेवा किसी हवन यज्ञ से कम नहीं है।
विज्ञापन

श्री ब्रह्मानंद जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ओर से आयोजित इस शिविर में 285 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन किए गए। डॉ. श्याम अग्रवाल और उनकी टीम को एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट, उत्तर प्रदेश राज्य संवाददाता समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, ब्रज विकास ट्रस्ट वृंदावन के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, अमेरिका से आए ब्रह्मरतन अग्रवाल, वात्सल्य ग्राम के व्यवस्थापक कर्नल विजय बहादुर सिंह, कार्यक्रम के आयोजक देवकीनंदन जिंदल ने आभार प्रकट किया। संचालन डॉ उमाशंकर राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed