फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Make yoga a part of your life - L Venkateswara Lu

योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाए-एल वैंकटेश्वर लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Make yoga a part of your life - L Venkateswara Lu
मथुरा। प्रमुख सचिव परिवहन, महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधक अकादमी लखनऊ एल वैंकटेश्वर लू ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) को होने वाले आयोजन के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय अधिकारियों, धर्म गुरुओं, योग प्रशिक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों आदि के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि योग के समुचित लाभ एवं योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाने के उद्देश्य से जनपद भर में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जन सामान्य को योग के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें योग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि अमृत योग सप्ताह के कार्यक्रम में सीवाईपी (कॉमन योगा प्रोटोकॉल) का अनुसरण करते हुये सूक्ष्म व्यायाम क्रियाओं का अभ्यास विभिन्न स्थलों पर प्रतिदिन प्रात: 6:00 से 08:00 बजे तक योग प्रशिक्षक करवा रहे हैं।
विज्ञापन

योग दिवस के अवसर पर गणेशरा स्टेडियम में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शरद वर्मा ने बताया कि जनपद में विभिन्न स्थानों में योग किया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़ प्रतिभाग कर रहे है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह, ,विभिन्न धर्म गुरु के साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed