फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   makar sankranti thakur ji take khichadi

ठाकुर जी को पंचमेवा की खिचड़ी का भोग लगाया

Wed, 15 Jan 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti   thakur ji take  khichadi
मथुरा। वृंदावन में मकर संक्रांति सजाए गए ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में बुधवार को मकर संक्रांति के त्योहार की धूम रही। मंदिरों में उत्सव देखने को मिला। दिन भर दान पुण्य का दौर चला। कहीं खिचड़ी का वितरण किया गया तो कहीं तिल से बने खाद्य पदार्थ बांटे गए। श्रीबांकेबिहारी जी को पंचमेवा से बनी खिचड़ी भोग लगाया गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के पर्व पर तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में लोग यमुना स्नान के लिए पहुंचे। वहीं, मंदिरों में दर्शन करने वाले भक्तों की भी कतार लग रही। इस मौके पर लोगों ने श्रद्धा के साथ दान-पुण्य भी किया। कहीं वस्त्र बांटे तो कहीं खाने का सामान बांटा। इसमें भी खिचड़ी का वितरण तो जगह-जगह हुआ। अनेक स्थानों पर तिल से बना खाने का सामान भी बांटा गया।
विज्ञापन

भक्तों ने की वृंदावन की परिक्रमा
मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वृंदावन की परिक्रमा की। सुबह से शुरू हुआ परिक्रमा का दौर देर शाम तक चला। परिक्रमा करने वालों में विदेशी भक्त भी शामिल हुए। इस दौरान राधे-राधे के स्वर गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रमों में गोदान की परंपरा
वृंदावन के आश्रमों में मकर संक्रांति के दिन गोदान की भी परंपरा निभाई गई। दूर दराज से यहां दर्शन को आए भक्तों ने गो का दान किया। गो दान के कार्यक्रम आश्रमों में हुए।
महाआरती का अद्भुत नजारा देख भाव विभोर हुए भक्त
मकर संक्रांति पर लोगों ने यमुना में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुबह की शुरुआत की तो सायं को केशीघाट, आरती घाट पर यमुना महारानी की महाआरती की गई। आरती का अद्भुत नजारा देख भक्त भी भाव विभोर हो गए।
महाआरती के अवसर पर संत आनंद स्वरूप गंगा बाबा ने यमुना भक्तों से संकल्प कराया। वे यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए पूरे तन-मन से कार्य करेंगे। गंगा बाबा ने भक्तों को समझाया कि यमुना महारानी के दो भाई हैं, यमराज और शनिदेव। यदि किसी की बहन की कोई दुर्दशा करेगा तो क्या भाई सहन कर पाएंगे।

यमुना भक्तों ने संकल्प लिया कि वे यमुना को न गंदा करेंगे और करने देंगे। इस मौके पर श्याम सुंदर भंडारी बाबा, राजकुमार शर्मा युवराज, किशन महाराज, बच्चा स्वरुप, आकाश सोनी, मनीष वर्मा, सौरभ चौधरी एवं विक्की व्यास आदि उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed