फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   makar sankranti celebration in mathura

मानसी गंगा में स्नान कर किया दान पुण्य

Fri, 15 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti celebration in mathura
गिरिराज तलहटी में मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को सुबह चार बजे से घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा में स्नान किया। गिरिराज महाराज की पूजा कर मनौती मांगी और सप्तकोसी परिक्रमा भी की।
विज्ञापन


इस बार 15 जनवरी मकर संक्रांति पर्व मनाया गया है। पर्व के उपलक्ष्य में गोवर्धन के मंदिर, आश्रम और धर्मशाला संचालकों ने खिचड़ी प्रसाद बांटा और जरूरतमंदों को गरम कपड़े, मोजे और अन्य सामान दान किए।
विज्ञापन


दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, भरतपुर, अलवर, डीग, मथुरा, अलीगढ़ आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने तड़के चार बजे से मानसी गंगा डुबकी लगाई और मंदिरों में दर्शन कर गिरिराजजी की सात कोस की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाधाम त्यागी आश्रम, राधा दामोदर आश्रम, गिरिराज संत सेवाश्रम में भंडारा हुआ और कंबल बांटे गए। शाम चार बजे से गिरिराज मुखारबिन्द मुकुट, गिरिराज दानघाटी, गिरिराज मुखारबिंद जतीपुरा में गिरिराजजी को गर्म पोशाक पहनाई गई।


फूल बंगला सजाकर भव्य शृंगार किया। भगवान के विग्रहों के सामने अंगीठी जलाई गई और गरम खिचड़ी प्रसाद बांटा। शाम छह बजे गिरिराज दानघाटी मंदिर पर महाआरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed