फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maintain cleanliness, dermatitis is increasing rapidly in winters

Mathura News: रखें साफ-सफाई, सर्दियों में तेजी से बढ़ रहा डर्माटाइटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Maintain cleanliness, dermatitis is increasing rapidly in winters
मथुरा। सर्दी बढ़ने के साथ ही त्वचा रोग के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। बीते दो सप्ताह में डर्माटाइटिस यानी शरीर में चकत्ते पड़ना और पपड़ी जमने के रोगियों की संख्या तीन गुनी हो गई है। ऐसे में चिकित्सक साफ-सफाई रखने और रोज कपड़े बदलने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के त्वचा रोग की ओपीडी में सामान्य दिनों में डर्माटाइटिस के मरीजों की संख्या 15-20 रहती है। इस समय रोजाना 60 से अधिक मरीज इस समस्या लेकर आ रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार, इस रोग में चमड़ी सूखने के साथ ही घाव बनकर खुजली होती है। कुछ लोगों की अंगुली नीली पड़ जाती है। सिर-हथेली व तलवे में चकत्ते और खुजली की समस्या होने लगती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि मौसम ठंडा होने से हवा में नमी की कमी हो जाती है। इससे हमारी त्वचा शुष्क और रुखी होने लगती है। अधिक गर्म पानी से नहाने, रूम हीटर में अधिक रहने से भी ऐसा होता है। अधिक खुजली होने से मरीज रात में सो तक नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ये बरतें सावधानी

- साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

- कपड़े साफ-सुथरे पहनें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

- दूसराें के कपड़े पहनने से बचें।

- गुणवत्तायुक्त मॉइस्चराइजर को लगाएं।

- सर्दी में मोजे-दास्ताने आदि पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed