फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahila shraddhaalu ka pars lootakar bhaage baik savaar badamaash

वृंदावन में रहें सावधान: प्रेम मंदिर के पास से लूटा महिला का पर्स, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Mon, 13 Jan 2025 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में चोर और लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में यदि आप दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो विशेष सावधानी बरतें। प्रेम मंदिर के पास से बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। सात दिन में लूट की ये तीसरी वारदात है। 
 

विज्ञापन
mahila shraddhaalu ka pars lootakar bhaage baik savaar badamaash
पीड़ित महिला श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में श्रद्धालुओं के साथ लूट और चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात प्रेम मंदिर के समीप बाइक सवार दो बदमाश ई-रिक्शा में सवार श्रद्धालु महिला का पर्स लूटकर भाग गए। पर्स में दो मोबाइल फोन, नकदी और ज्वेलरी रखी थी। श्रद्धालु ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। सात दिन में लूट की तीसरी घटना से वृंदावन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

गाजियाबाद के समीप मोदी नगर निवासी पिंकी पति जीतेंद्र एवं परिवार के साथ शनिवार रात करीब 11 बजे प्रेम मंदिर के दर्शन कर ई-रिक्शा से रमणरेती स्थित नारायण कुटी जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश महिला के हाथ में लग रहा पर्स लूटकर भाग गए। श्रद्धालुओं ने शोर मचाया और उनका बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु महिला पिंकी के ससुर सोनवीर ने बताया कि वह रमणरेती स्थित नारायण कुटी में ठहरे हैं। रात को प्रेम मंदिर से दर्शन कर ई-रिक्शा से परिवार लौट रहा था। तभी बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। उनका बेटा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। इधर, वृंदावन में जिस समय बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। उस समय एसओजी और वृंदावन पुलिस मथुरा के दो बदमाशों से मुठभेड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर रही थी।

 
विज्ञापन

इस घटना से पहले आठ जनवरी को जम्मू निवासी महिला श्रद्धालु इंदू शर्मा के साथ ही बाइक सवार बदमाशों ने इसी तरह पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले दो दिन पहले बांकेबिहारी के दर्शन कर लौट रहे एक छात्र इटावा निवासी अभय यादव का मोबाइल लूट लिया था। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed