{"_id":"5de803b68ebc3e54dc1a03b9","slug":"mahila-ayog-mathura-news-agr4185016127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग सदस्य के समक्ष फफक-फफक कर रो उठे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग सदस्य के समक्ष फफक-फफक कर रो उठे दंपती
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के लिए बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया यहां आईं थीं। उनके समक्ष मगोर्रा थाना क्षेत्र से आए दंपती पीड़ा सुनाते समय रो पडे़।
महिला के पति ने बताया कि रविवार को गांव के दो युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। वह थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दंपती ने एसओ मगोर्रा पर गंभीर आरोप लगाए।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न संबंधी जनसुनवाई करते हुए महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया के आदेश पर एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने मामले को फर्जी बताया। इस पर रामसखी कठेरिया ने सीओ गोवर्धन से जांच कराने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि बुधवार की जनसुनवाई में 14 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
इसमें से एक मामले का निस्तारण तत्काल करा दिया गया है। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। अधिकांश मामले दहेज और परिवारिक उत्पीड़न से जुड़े हुए थे। कई मामलों में पीड़ितों ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया। इस मौके पर डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय, महिला थाना प्रभारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अनुराग रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।