{"_id":"68dc38984a435e3ac10666fc","slug":"mahendra-katara-became-the-district-president-of-the-all-india-brahmin-mahasabha-mathura-news-c-29-1-mtr1013-462017-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महेंद्र कटारा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष, ये संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महेंद्र कटारा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष, ये संकल्प लिया
Wed, 01 Oct 2025 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:55 AM IST
सार
समाजसेवी महेंद्र कटारा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी उनको बधाई दी।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का अभिवादन करते नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारा
विस्तार
मथुरा फरह के जोधपुर निवासी समाजसेवी महेंद्र कटारा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बीते दिन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने लखनऊ स्थित मुख्यालय पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में महेंद्र कटारा को नियुक्त पत्र प्रदान किया।
कटारा ने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मण समाज बुराइयां में जकड़ रहा है और राजनेताओं की कठपुतली बनता जा रहा है। वह समाज में बुराइयों के खिलाफ अलख जगाकर समाज को एकजुटता के सूत्र में बांधेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी उनको बधाई दी। परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश संयोजक कृष्णा कांत पांडेय, जिलाध्यक्ष अनुज उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अन्नू दुबे, फतेहपुर सीकरी विधानसभा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र उपाध्याय, राहुल कटारा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष बनने पर विक्रम सिंह, अखिलेश कुमार, मुकेश रावत, अविकास, रावत, बाबू प्रधान आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।