{"_id":"571621554f1c1b4e198b4588","slug":"mahaveer-jayanti-celebration-in-kosikalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर की जय-जयकार
अमर उजाला कोसीकलां
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
भगवान महावीर की जय-जयकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मिलन के तत्वावधान में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
सुबह पांडे वाले जैन मंदिर, खेड़े वाले जैन मंदिर, आने वाले जैन मंदिर और सपेरे वाले जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दोपहर में दो बजे पांडे वाले जैन मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शेर और गाय एक घाट पर पानी पीते, दीवान को तोप से उड़ाते हुए और भगवान का अभिषेक करते हुए झांकी सभी को मोह रही थी।
शोभायात्रा के साथ ओमप्रकाश जैन, कैलास चंदौरिया, सुभाष लोहे वाले, कैलास मेंबर, राजेद्र जैन, प्रेमचंद जैन, अशोक कामियां, मुकेश जैन, विजय जैन, केसी जैन आदि भगवान महावीर का जयघोष करते चल रहे थे।
विज्ञापन
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। रात में मंदिर पर भगवान की पालना की झांकी सजाई गई। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।