फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahapanchayat of traders, market closed

व्यापारियों की महापंचायत, बंद रहे बाजार

Sat, 24 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of traders, market closed
व्यापारियों की महापंचायत, बंद रहे बाजार - फोटो : Amar Ujala
बाजना रोड स्थित मोरकी के मैदान पर शुक्रवार को व्यापारी अनिल गुप्ता के समर्थन में महापंचायत हुई। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। पंचायत के बाद ही बाजार खुला। महापंचायत का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में पीड़ित व्यापारी अनिल गुप्ता ने कहा कि मुझ पर रालोद नेता योगेश नौहवार से सुलह-समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। परिवार को धमकी दी जा रही है। सपा नेता जगदीश नौहवार ने उनकी मदद की है। जगदीश नौहवार ने कहा कि रालोद नेता उन्हें बदनाम कर रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति की मदद कर उन्होंने कौन सा गुनाह कर दिया। इस दौरान जगदीश नौैहवार ने भावुक आवाज में कहा कि यदि वे गलत हैं तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे।  
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुनीता नौहवार ने कहा कि पंचायत में बार-बार दोनों नेताओं को एक करने की बात की जा रही है। आज मौका है रालोद नेता योगेश नौहवार पंचायत के समक्ष आएं। उन्होंने मंच से ही मोबाइल का स्पीकर आन कर योगेश नौहवार को फोन लगाया और पंचायत में आने को कहा। उत्तर में रालोद नेता ने कहा कि उन्हें पहले क्यों नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने कहा कि नौहवारी-नरवारी क्षेत्र के दो होनहार नेताओं में इस तरह का मनमुटाव ठीक नहीं है। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों की एक समिति गठित कर दोनों पक्षों को सुना जाना चाहिए, तभी कोई समाधान संभव है।

इस दौरान डीसीएफ  चेयरमैन रामधन गुर्जर, पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित चौधरी, नेपाल सिंह जाबरा, गजेंद्र प्रधान, लक्ष्मन प्रधान, गोपाल चौधरी, छेदालाल पाठक आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता शिवचरन सिंह ने की। संचालन जयपाल प्रधान ने किया। इस मौके पर डॉ. राजन रिजवी, नीटू चौधरी, सत्यपाल प्रधान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed