{"_id":"58ff83954f1c1b9d65c0d370","slug":"mahant-nrityagopal-das-said-ram-temple-will-construct-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा: नृत्यगोपालदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंदिर नहीं बना तो कब बनेगा: नृत्यगोपालदास
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
महंत नृत्यगोपाल दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा है कि ये समय राम मंदिर निर्माण के लिए सर्वोत्तम है। एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी तरफ योगी। अब अगर मंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा। पूरे देश में माहौल है। तमाम मुस्लिम लोग भी ईंट और सीमेंट लेकर अयोध्या पहुंचने लगे हैं।
मंगलवार को मथुरा के सीताराम आश्रम में पहुंचे महंत नृत्यगोपालदास ने कहा कि मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो रही हैं। अब देश भर में माहौल है। अदालत ने भी कह दिया है कि इस विवाद को आपसी सहमति के साथ ही निपटाया जाए। इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।
एक सवाल के जवाब में महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि सैकड़ों मुस्लिम मंदिर निर्माण को ईंट लेकर अयोध्या पहुंच गए हैं। वह कह रहे हैं कि मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ढांचे को रामभक्तों ने जोश और निष्ठा में आकर गिरा दिया था। जिन नेताओं का नाम आ रहा है वो तो उस वक्त हनुमान बाग में बैठकर पंचायत कर रहे थे।
विज्ञापन
उस वक्त सभी कारसेवकों से कहा गया था कि एक मुट्ठी धूल लेकर वहां डालेंगे। इस पर कारसेवकों ने कहा कि वह धूल लेने नहीं बल्कि कुछ काम करने आए हैं। इन लोगों का इतना कहना हुआ और भीड़ टूट पड़ी। उन्होंने कहा कि इस समय मंदिर निर्माण के लिए सबसे अच्छा समय है। क्योंकि एक तरफ तो मोदी बैठे हैं जबकि दूसरी तरफ योगी।