फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahant Nritya Gopaldas will become a witness in the Sri Krishna Janmabhoomi case

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद में गवाह बनेंगे महंत नृत्य गोपालदास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopaldas will become a witness in the Sri Krishna Janmabhoomi case
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद में गवाह बनेंगे। मंगलवार को महंत नृत्य गोपाल दास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह को उच्च न्यायालय में लिखित या मौखिक गवाही के लिए सहमति दे दी है। इस बाबत मंगलवार को मथुरा में आए महंत नृत्यगोपाल दास ने उनसे बातचीत भी की।
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद में 4 सितंबर को वाद बिंदु तय किए जाएंगे। इसके बाद न्यायालय में प्रकरण से संबंधित गवाहों की सूची दाखिल की जाएगी। सूची दाखिल होने के बाद गवाहों की गवाही होगी। कोर्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्याय के अध्यक्ष एवं वाद के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने मथुरा स्थित आश्रम पहुंचकर महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की।
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास ने उनसे केस की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास को कोर्ट कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उनसे प्रकरण में गवाही के लिए निवेदन किया। इस पर महंत नृत्य गोपाल दास ने गवाही देने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि स्वास्थ्य सही रहा तो वो खुद न्यायालय में गवाही देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सही नहीं रहा तो वो लिखित रूप से अपनी गवाही कोर्ट में दाखिल करेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 40 साधु संत, इतिहासकार और पुरातत्वविद प्रकरण में गवाही देने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। इनमें स्वामी राम भद्राचार्य, स्वामी उमेश योगी, जितेंद्रानंद सरस्वती, इतिहासकार ओम उपाध्याय, पुरातत्वविद केके शर्मा डीवी शर्मा न्यायालय में मौजूद रहकर गवाही देने की स्वीकृति दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed