फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahant nritya gopal das in mathura

प्रदेश में सपा-बसपा के आगे बीजेपी ठंडी: नृत्य गोपालदास

Mon, 15 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 15 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
mahant nritya gopal das in mathura
अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने कहा है कि मोदी शासन में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, क्योंकि ये एक धर्मप्रेमी सरकार है। प्रदेश में अगला चुनाव सपा और बसपा के बीच ही होगा। प्रदेश में सपा और मुलायम के आगे भाजपा ठंडी है।
विज्ञापन


नृत्य गोपालदास सोमवार को चैतन्य विहार स्थित निज आश्रम में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का मसला कोर्ट में चल रहा है। फैसले का इंतजार सभी को है। आज चाहे रामलला तिरपाल में हों, लेकिन हिंदू आस्था को देखते हुए जल्द ही मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो सोमनाथ मंदिर की तरह अयोध्या मंदिर का निर्माण भी करा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई संत मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करता है तो हम उसके साथ हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद, संत समाज, राम जन्मभूमि न्यास और भाजपा सभी एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रश्न के जवाब में नृत्य गोपालदास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा चुनावी दौड़ में आगे हैं। इन दोनों दलों के पास अपना बड़ा वोट बैंक है, साथ ही अल्पसंख्यकों का भी इन्हें समर्थन मिल जाता है जबकि भाजपा के पास अभी तक कोई ठोस वोट बैंक नहीं है।


उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना जिन शहरों से होकर गुजरती है वहां कारखानों का कचरा और विषैला पानी छोड़े जाने से दोनों नदियां प्रदूषित हो रही हैं। सरकार को कारखानों से निकलने वाले विषैले पानी के शोधन की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed