फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahant Nritya Gopal Das gave a hint about the possibility of construction

Mathura News: महंत नृत्यगोपाल दास ने दिया निर्माण की संभावनाओं का संकेत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das gave a hint about the possibility of construction
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि भूमि तीर्थ के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से चर्चा करते महेंद्र प्रताप। - फोटो : mathura
वृंदावन। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने शुक्रवार को वृंदावन में भेंट की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर दोनों के बीच गहन मंत्रणा हुई।
विज्ञापन

महंत नृत्यगोपाल दास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को पुनः प्राप्त करने के लिए चल रहे संघर्ष की सराहना करते हुए न्यास अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया और मंदिर निर्माण की संभावनाओं का संकेत देते हुए हाथ उठाकर विश्वास भी जताया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई थी। अब तक 9 से 10 करोड़ लोग इस अभियान से जुड़कर अपना समर्थन दे चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शाही ईदगाह मस्जिद केस की अगली सुनवाई 12 सितंबर को निर्धारित है। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्य किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, स्पेन सहित कई देशों में कमेटियों का गठन हो चुका है। साथ ही देशभर में हिंदू चेतना यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और एकजुटता को मजबूत करना है।
विज्ञापन

महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सनातन अनुयायियों से आह्वान किया कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और आने वाले मंदिर निर्माण आंदोलन को सशक्त बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed