{"_id":"66ba6db3967bb1e52d096ae4","slug":"mahabhishek-will-be-performed-at-bankebihari-temple-on-the-midnight-of-27th-august-mathura-news-c-369-1-mt11004-117064-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में 27 अगस्त की मध्य रात्रि होगा महाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में 27 अगस्त की मध्य रात्रि होगा महाभिषेक
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिर के प्रशासक मथुरा मुंसिफ द्वारा जन्माष्टमी उत्सव का समय निर्धारित किया है। वर्ष में एक बार जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली विशेष मंगला आरती 27 अगस्त की रात को रात 1.55 बजे की जाएगी। इसके बाद नंदोत्सव मनाया जाएगा।
बांकेबिहारी मंदिर के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा जारी जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर मंदिर में होने वाली आराध्य की सेवा का समय निर्धारित किया। इसमें 27 अगस्त को बांकेबिहारी के पट सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। शृंगार आरती सुबह 7.55 बजे, राजभोग आरती दोपहर 11.55 बजे के बाद 12 बजे पट बंद हो जाएंगे। शाम को 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक होंगे। शयन भोग आरती 9.30 बजे की जाएगी। पर्दा लगाकर बांकेबिहारी महाराज का सेवायत गोस्वामियों द्वारा रात 12 बजे महाभिषेक किया जाएगा।
रात 1.45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1.55 बजे की जाएगी। मंगला आरती के बाद रात दो बजे से 28 अगस्त की सुबह साढे पांच बजे तक आराध्य भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह 7.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मंदिर के सेवायत गोस्वामी श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर बधाई गायन करने के साथ ही भक्तों को मोहन भोग वितरित करेंगे।