{"_id":"679a6b9728fca89b900e71da","slug":"maha-kumbh-accident-special-train-was-cancelled-roadways-did-not-send-10-buses-number-of-passengers-decrease-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ हादसा; स्पेशल ट्रेन की गई निरस्त, रोडवेज ने 10 बसों को नहीं भेजा; यात्रियों की संख्या भी रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ हादसा; स्पेशल ट्रेन की गई निरस्त, रोडवेज ने 10 बसों को नहीं भेजा; यात्रियों की संख्या भी रही कम
Thu, 30 Jan 2025 01:25 AM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:25 AM IST
सार
हादसे के बाद महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इसका असर रोडवेज संचालन पर भी पड़ा। अब तक 15 बसों का संचालन किया जा रहा था, जिसमें से सिर्फ पांच ही रवाना की गईं।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे को देखते हुए रेलवे ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया है। उधर, रोडवेज डिपो ने महाकुंभ स्नान के लिए केवल पांच बसें ही रवाना कीं। बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने मथुरा जंक्शन से 27 जनवरी से संचालित की महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
बस स्टैंड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे अधिकारियों द्वारा प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है कि आराम से सफर करते हुए स्नान को जाएं। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। वहीं परिवहन निगम की ओर से रोडवेज डिपो की प्रतिदिन 15 बसें संचालित की जाती थीं, जिसमें 750 से अधिक श्रद्धालु रोडवेज से जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा कई श्रद्धालु निजी वाहनों से भी स्नान को पहुंचे थे, लेकिन महाकुंभ में हुई घटना के चलते निगम के अधिकारियों ने केवल पांच बसें ही रवाना कीं। रोडवेज के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि स्नान को जाने वाले श्रद्धालु की संख्या भी प्रतिदिन की अपेक्षा बस स्टैंड पर कम रही। कई लोग तो प्रयागराज में जाम लगने के चलते स्नान को नहीं गए। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या कम रहीं।
जनरल टिकट की कम बिक्री , 110 रिजर्वेशन निरस्त
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किया गया है। जंक्शन से प्रयागराज को अलग-अलग दिन 4 ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन घटना के चलते स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई है। वहीं प्रयागराज को जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल चल रही है। वहीं प्रयागराज की ट्रेनों में जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों की टिकट बिक्री भी कम हुई है। बुधवार को केवल 350 ही टिकट बिक्री हुई है। इसके अलावा 110 रिजर्वेशन निरस्त हुए है।
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी से होगी शुरू
रेलवे द्वारा महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। बुधवार को रेलवे पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 02423 व 02424 सूबेदागंज-मथुरा विशेष ट्रेन को सप्ताह में 4 दिन संचालित किया जाएगा। इस गाड़ी में 22 कोच लगाए गए हैं।