फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Magician Junior OP Sharma reached the door of Saint Premanand Maharaj

Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज के दर पर पहुंचे जादूगर जूनियर ओपी शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Magician Junior OP Sharma reached the door of Saint Premanand Maharaj
संत प्रेमानंद महाराज को जादू दिखाते जादूगर।
वृंदावन (मथुरा)। संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जादूगर जूनियर ओपी शर्मा (सत्यप्रकाश शर्मा) पहुंचे। उन्होेंने गणतंत्र दिवस पर खाली थैले से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा निकालकर दिखाया और लंबी छड़ी निकाली तो संत की हंसी का ठिकाना नहीं रहा। वह बोले, भारत का तिरंगा ध्वज है और आज देश का गणतंत्र दिवस है।
विज्ञापन



जादूगर सत्यप्रकाश ने पात्र में आग को मिठाई में बदल दिया। खाली हाथों से रज निकाली। इसके बाद जादूगर ने पीले कपड़े से लकड़ी की छह फीट लंबी छड़ी बना दी और कहा कि जो मैं चाहूंगा वही होगा। जो मैं दिखाऊंगा वही देखेंगे और जो मैं बोलूंगा और वही सुनेंगे तो संत भी अचंभित हो गए और ध्यान से देखकर हंसने लगे। इसके बाद जादूगर ने एक कटोरी चावल को कई कटोरी बना दिया। इसे जादू को देख संत जोर से हंसे।
विज्ञापन


इस बीच जादूगर ने उन्हें मथुरा में चल रहे शो में आमंत्रित किया और कहा कि यदि संभव हो तो वह उनके शो में आएं, लेकिन संत प्रेमानंद ने कहा कि वह वृंदावन से बाहर नहीं जाते। वह आराध्य की कृपा से यहीं रहकर भजन करते हैं। इससे पहले जादूगर ने संत को पुष्प माला अर्पित की। उसके बाद संत के सामने एक के बाद एक जादूई करतब दिखाए। जादूगर सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह भी एक वैज्ञानिक कला है, जिससे वह लोगों का मनोरंजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संत प्रेमानंद ने कहा कि भगवान सबसे बड़े जादूगर हैं। एक को अनंत रूप में, अनंत को एक रूप में कर देते हैं। संत ने जादूगर को बताया कि कुछ सत्य नहीं है फिर भी सब है। सत्य एक परमात्मा है। वह भ्रम को सत्य कर देते हैं। वह कितना बड़ा जादूगर है। आखिर में संत ने जादूगर को राधारानी का प्रसादी पटुका प्रदान कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed