फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   maan ke supurd

मां की याद आई तो भोपाल से राया आ पहुंचा बालक

Thu, 12 Sep 2019 08:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
maan ke supurd
मथुरा। थाना राया परिसर में अपनी मां व पुलिसकर्मियों के साथ बालक मनोज। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। भोपाल में पिता के साथ रह रहा 10 वर्षीय बालक मनोज को जब मां की याद आई तो वह अकेला ही अलीगढ़ के लिए चल पड़ा। भोपाल से मथुरा तक ट्रेन से आ गया। यहां आने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया और पुलिस को रोता हुआ मिला। पुलिस उसे थाना राया ले आई। सूचना देकर पुलिस ने बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गभाना थाने के गांव लालपुर निवासी रामवीर भोपाल में साड़ी फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ पुत्र मनोज कक्षा चार में पढ़ता है। मनोज ने बताया कि उसको मां की कई दिन से याद आ रही थी। फोन पर बात करने के बाद भी जब मन नहीं भरा तो उसने अकेले ही घर जाने का फैसला किया और भोपाल से ट्रेन में अलीगढ़ जाने के लिए बैठ गया।
विज्ञापन

उसको एक यात्री ने मथुरा जंक्शन पर उतार दिया और वह अकेला ही घूमता-फिरता यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। राया पुलिस ने बालक के घर का पता पूछ कर वायरलेस और मोबाइल फोन से थाना क्षेत्र से संपर्क कर उसकी मां को जानकारी दी। जब मां सुमित्रा देवी गुरुवार की सायं थाना राया पहुंच गई और अपने पुत्र को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed