{"_id":"5d7a5f958ebc3e93aa191ce9","slug":"maan-ke-supurd-mathura-news-agr405372694","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की याद आई तो भोपाल से राया आ पहुंचा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की याद आई तो भोपाल से राया आ पहुंचा बालक
विज्ञापन
मथुरा। थाना राया परिसर में अपनी मां व पुलिसकर्मियों के साथ बालक मनोज।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। भोपाल में पिता के साथ रह रहा 10 वर्षीय बालक मनोज को जब मां की याद आई तो वह अकेला ही अलीगढ़ के लिए चल पड़ा। भोपाल से मथुरा तक ट्रेन से आ गया। यहां आने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया और पुलिस को रोता हुआ मिला। पुलिस उसे थाना राया ले आई। सूचना देकर पुलिस ने बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
अलीगढ़ के गभाना थाने के गांव लालपुर निवासी रामवीर भोपाल में साड़ी फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ पुत्र मनोज कक्षा चार में पढ़ता है। मनोज ने बताया कि उसको मां की कई दिन से याद आ रही थी। फोन पर बात करने के बाद भी जब मन नहीं भरा तो उसने अकेले ही घर जाने का फैसला किया और भोपाल से ट्रेन में अलीगढ़ जाने के लिए बैठ गया।
उसको एक यात्री ने मथुरा जंक्शन पर उतार दिया और वह अकेला ही घूमता-फिरता यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। राया पुलिस ने बालक के घर का पता पूछ कर वायरलेस और मोबाइल फोन से थाना क्षेत्र से संपर्क कर उसकी मां को जानकारी दी। जब मां सुमित्रा देवी गुरुवार की सायं थाना राया पहुंच गई और अपने पुत्र को साथ ले गई।