फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lt. Gen V Hariharan took command of 1 Corps Mathura

Mathura News: ले. जनरल वी हरिहरन ने संभाली वन कोर मथुरा की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lt. Gen V Hariharan took command of 1 Corps Mathura
मथुरा वन कोर की कमान संभालते ले. जनरल वी हरिहरन।
मथुरा। लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन ने मंगलवार को मथुरा वन कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार ग्रहण किया। उन्हें ले. जनरल संजय मित्रा ने पदभार ग्रहण कराया। वन कोर के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने अपनी मेहनत के बल पर कई मेडल प्राप्त किए हैं और कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में अपनी अहम भूमिका अदा की है।
विज्ञापन


ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई के पूर्व छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन ने 25 अगस्त 1990 को गढ़वाल राइफल्स की 10 बटालियन में कमीशन प्राप्त किया था। जनरल ऑफिसर डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, हायर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स, सिकंदराबाद और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस और उस्मानिया विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री भी प्राप्त है। लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन के पास नियंत्रण रेखा, आंतरिक इलाकों में काउंटर इंसर्जेंसी/काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन और वास्तविक नियंत्रण रेखा सहित सभी प्रकार के इलाकों और परिचालन वातावरण में दुर्लभ स्थानों पर कार्य करने का अनुभव है।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर में आंतरिक इलाकों और नियंत्रण रेखा दोनों में ऑपरेशन रक्षक में भाग लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का भी हिस्सा रहे। उन्होंने मेजर जनरल स्टाफ ब्रांच में ब्रिगेडियर प्रोक्योरमेंट (ए) और रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक अनुशासन और सतर्कता सहित कई निर्देशात्मक पदों पर कार्य किया है। जनरल ऑफिसर इन्फैंट्री स्कूल महू में दो बार प्रशिक्षक रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन को तीन बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed