{"_id":"5727978e4f1c1bff7a5cd319","slug":"low-water-level-in-baldeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फुट गिरा भूजल स्तर, बढ़ी पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फुट गिरा भूजल स्तर, बढ़ी पेयजल की किल्लत
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
16 में से छह टंकी हैं बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक बलदेव की 60 ग्राम पंचायतों में पेयजल की भीषण किल्लत पैदा हो गई है। जलनिगम की अधिकांश टंकी, हैंडपंप, टीटीएसपी टंकी फेल हैं। ब्लाक में भूजल स्तर पहले 60 से 80 फुट पर था, अब यह 100 से 140 फुट तक चला गया है। जनमानस के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है।
16 में से छह टंकी हैं बंद
बलदेव ब्लाक में जल निगम की 16 टंकियों में से छह पूरी तरह बंद हैं। इनमें मड़ौरा, बंदी, लहरौलीघाट, गढ़सौली, नरहौली जुन्नारदार, अबैरनी शामिल हैं। अन्य टंकियां नाममात्र को चालू हैं। इनमें सैलखेड़ा, भरतिया, कचनाऊ, हबीपुर की टंकियां शामिल हैं।
टीटीएसपी में 58 टंकी बंद पड़ीं
ब्लाक में टीटीएसपी योजना में 91 टंकी बनी हैं। इनमें मात्र 33 चालू हालत में हैं। 58 पूरी तरह बंद हैं। इनमें किलौनी, हथौड़ा, इब्राहिमपुर, मदौर, रावल, सराय साल वाहन की टंकी शामिल हैं।
विज्ञापन
गांवों में गंभीर पेयजल संकट
अबैरनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि होशियार सिंह का कहना है कि अबैरनी में भीषण पेयजल संकट है। दो पानी की टंकी हैं। इनमें चौराहे वाली टंकी 35 वर्ष पुरानी है। इसकी मियाद 20 वर्ष थी जो समाप्त हो चुकी है। जर्जर गिरासू टंकी से सप्लाई आधी-अधूरी चल रही है। नई टंकी गांव में अंदर है, इस पर ठेकेदार का कोई कर्मचारी नहीं रहता है। ग्राम प्रधान गढ़सौली प्रतिनिधि रनवीर सिंह का कहना है कि 10 वर्ष से पानी की टंकी बंद है। हैंडपंप खराब हैं। ग्राम प्रधान जादोंपुर महेश पहलवान का कहना है कि 40 प्रतिशत हैंडपंप खराब हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। दौलतपुर के प्रधान प्रतिनिधि रनवीर सिंह का कहना है कि स्थायी रूप से 35 हैंडपंप खराब हैं, 40 री-बोर होने हैं। किलौनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह योगी ने बताया कि गांव में गंभीर पेयजल संकट है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी प्रकार की शिकायत ग्राम अमीरपुर, कचनाऊ, बंदी, पचावर, जुगसना, सैदपुर, पटलौनी, फतेहपुरा, हथकौली, आंगई, झरौठा, जटोरा, बरौली, ततरौठा, भूड़ा आदि ग्राम पंचायतों की है।