{"_id":"174e6a88efbafb62ed7120b201dc0456","slug":"low-security-at-renowned-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविख्यात मंदिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविख्यात मंदिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आतंकी संगठनों की गतिविधियों और तमाम एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पूरे
आगरा जोन में हाई अलर्ट जारी है, लेकिन धर्मनगरी के मंदिरों में सुरक्षा
को खास तवज्जो नहीं मिली। किसी अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र के अभाव में
प्रमुख मंदिरों के मुख्य गेट से लेकर प्रांगण तक सब कुछ भगवान भरोसे ही
दिखाई दे रहा है।
विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए, जबकि इन मंदिरों में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैैं। मंदिरों में किसी भी प्रकार के आतंकी हमलों से निपटने के कोई इंतजाम नहीं दिखाई दिए।
बांके बिहारी मंदिर के चारों गेट से श्रद्धालुओं का बेरोकटोक आना जाना लगा रहा। मंदिर प्रांगण में मौजूद बांके बिहारी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अलग नहीं कर रहे। इस्कॉन मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस से अधिक निजी सिक्योरिटी के हाथों में देखी गई। प्रेम मंदिर पर भी निजी सुरक्षाकर्मी जांच करते दिखे।
मंदिर सुरक्षा में व्याप्त खामियां
-बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश गेट पर मेटल डिटेक्टर नहीं
-पुरानी रायफलों और डंडों के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
-लावारिस सामान की बहुतायत रहती है
-मंदिर के बाहर यातायात और पार्किंग भी कड़ी चुनौती
-मंदिर के आसपास व्याप्त अतिक्रमण भी चुनौती
सावधानियां
-हलवाइयों की दुकान से गैस सिलेंडर हटाए जाएं
-दुकानदारों के अतिक्रमण हटाए जाएं
-चबूतरे पर होने वाला अतिक्रमण हटाया जाए
-सामान और फूल मालाओं का मंदिर परिसर में प्रवेश जांच के बाद हो