फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   low buying rate of wheat in mathura

25 दिन में केवल 4 फीसदी गेहूं खरीदा

Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
low buying rate of wheat in mathura
गेहूं खरीद
खुले बाजार में गेहूं की कीमत बढ़ने के बाद किसानों को राहत और अफसरों को आफत महसूस होने लगी है। कारण, जिले में गेहूं की सरकारी खरीद ना होना है। अप्रैल माह के 25 दिन गुजरने के बाद सरकारी क्रय केंद्रों पर केवल 2644 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। यह 65000 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले केवल चार प्रतिशत ही है। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार सरकार ने घोषित समर्थन 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 78 क्रय केंद्र खोले हैं। इन पर एक अप्रैल से खरीद की जानी थी। उस समय बाजार में गेहूं की कीमत भी काफी कम थी लेकिन सरकारी खरीद ही शुरू नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


इसके चलते किसानों खुले बाजार में गेहूं बेचने चले गए। अब सरकारी खरीद का आलम ये है कि राज्य सरकार की चार क्रय एजेंसियों के कुल 77 क्रय केंद्रों पर 2644 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद की जा सकी है। कर्मचारी कल्याण निगम के तीन क्रय केंद्रों पर तो एक दाना नहीं खरीदा जा सका है। अब अफसरों को चिंता इस बात की सता रही है कि खरीद की रफ्तार ऐसी ही रही तो 65000 मीट्रिक टन का लक्ष्य कैसे हासिल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीद एजेंसी         क्रय केंद्र             लक्ष्य              अब तक खरीद
खाद्य विभाग            04                10000               149.5
पीसीएफ                67                45000               2439
यूपी एग्रो                03                 5000                55
कर्मचारी निगम         03                 5000                 0


एफसीआई की हालत भी पतली
केंद्र सरकार की खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने भी जिले में अपना एक खरीद केंद्र खोला है। इस केंद्र के लिए 3000 मीट्रिक टन लक्ष्य तय किया गया है लेकिन अब तक केवल 21 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। 




खुले बाजार में कीमत बढ़ने के बाद खरीद कार्य धीमा पड़ा है। केंद्रों पर भुगतान चेक या आरटीजीएस से किया जा रहा है। खुले बाजार में किसानों को नगद भुगतान मिल जाता है। यही वजह है कि किसानों का रुख मंडियों की ओर हो गया है।
- रामबख्श
डिप्टी आरएमओ, खरीद प्रभारी मथुरा


फैक्ट फाइल
- मथुरा में 1.95 लाख हेक्टेअर में है गेहूं की बुवाई
- प्रति हेक्टेअर 35 क्विंटल गेहूं पैदावार का है अनुमान
- 6.82 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान
- 78 क्रय केंद्रों पर सरकारी समर्थन मूल्य 1525 की दर से हो रही खरीद
- खुले बाजार में गेहूं की कीमत 1515 से 1525 रुपये प्रति क्विंटल तक
- खुले बाजार में नगद भुगतान के चलते किसान का रुख मंडियों की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed