फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lotus prices increased for Lakshmi worship

Mathura News: लक्ष्मी पूजन के लिए बढ़ गए कमल के भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lotus prices increased for Lakshmi worship
मथुरा। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल के भाव बढ़ गए हैं। धनतेरस के दिन कमल की कली 40 रुपये से लेकर 80 रुपये तक बिकी है। यही नहीं दिवाली पर पूजा और साजसज्जा का हिस्सा बनने वाला गेंदा का फूल भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन


मंडी में गेंदा की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक रही, वहीं बाजार में यह 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचा गया है। इसके बावजूद लोगों ने दिवाली पूजन के लिए कमल और गेंदा के फूलों की खरीदारी की है।
विज्ञापन


जनपद में गेंदा की पैदावार सीमित है। यहां शहरी क्षेत्रों से लगे इलाकों में ही गेंदा पैदा होता है। इसमें मथुरा के यमुना खादर, गोवर्धन और बरसाना के आसपास के गांवों के साथ सोनई का क्षेत्र भी शामिल है। हालांकि गेंदा की फूलों की खेती बहुत ही सीमित यहां होती है। दिवाली पर घर और प्रतिष्ठानों की सज्जा में गेंदा के फूल का उपयोग बहुतायत में होता है। पूजा की थाली में भी गेंदा को शामिल किया जाता है। ऐसी स्थिति में गेंदा के फूल की कीमत में अचानक उछाल आ गया है। शुक्रवार को गेंदा का फूल 80 से 100 रुपये तक और इससे भी अधिक कीमत में बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदा के साथ लक्ष्मीजी की पूजा में सर्वाधिक उपयोग में लाए जाने वाले कमल की कीमत भी बढ़ गई है। कमल की एक कली 40 से 80 रुपये तक बिक रही है। लोग दिवाली पर इसके और महंगा हो जाने की आशंका को ध्यान रखते हुए दो दिन पहले ही खरीद कर ले जा रहे हैं। रंगेश्वर मार्केट में फूल बिक्रेता दिलीप ने बताया कि कमल की मांग बहुत आ रही है। छोटी दिवाली के लिए इसके और महंगे होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed