फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Shri Ram is a valuable heritage of Indian Vedic culture

Mathura News: भगवान श्रीराम भारतीय वैदिक संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram is a valuable heritage of Indian Vedic culture
वृंदावन। आनंदम धाम पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय वैदिक संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर व जन-जन के आराध्य हैं। यदि उनके जीवन दर्शन को आत्मसात कर लें, तो देश व समाज की अनेक बुराइयां समाप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन



यह विचार उन्होंने रविवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि संत स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज न केवल ब्रज वृंदावन में अपितु समूचे विश्व में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति के मार्ग से जोड़कर उनका कल्याण कर रहे हैं।
विज्ञापन


भक्तों को श्रीराम कथा श्रवण कराते हुए स्वामी गिरीशानंद सरस्वती ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम संपूर्ण विश्व के स्वामी हैं। इससे पूर्व गोपाल गढ़ स्थित राधा गिरिधर गोपाल मंदिर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जो कि कथा स्थल पहुंची। स्वामी ईश्वरदास महाराज, महंत अमरदास, आरएन द्विवेदी, संजीव टेकड़ीवाल मदन गोपाल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed