{"_id":"660c6c8058ba7f9d9f096b74","slug":"lord-radhakrishna-went-boating-in-a-swan-shaped-boat-mathura-news-c-369-1-mt11004-111320-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भगवान राधाकृष्ण ने हंसाकार नौका में किया नौका विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भगवान राधाकृष्ण ने हंसाकार नौका में किया नौका विहार
विज्ञापन
वृंदावन। इस्कॉन मंदिर का सात दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव में मंगलवार को भगवान राधाकृष्ण को शीतलता प्रदान करने के लिए नौकाविहार कराया गया। मंदिर के चौक को यमुना महारानी का रूप दिया गया और हंसाकार पुष्प और लतापताओं से सजी नौका में भगवान राधाकृष्ण को नौका विहार कराया गया।
सैकड़ों देशी-विदेशी भक्तों ने महामंत्र की सुमधुर ध्वनि के बीच दर्शन कर प्रभु की लीला का आनंद लिया और छप्पन भोग लगाया। सर्वप्रथम देशी विदेशी कृष्ण भक्तों ने शंखध्वनि के बीच प्रभु के श्रीविग्रह का अभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में सुगंधित पुष्पों से सजी हंसाकार नौका में भगवान के श्रीविग्रहों को जयकारों के बीच विराजमान किया गया।
मंदिर परिसर में यह नौका रशिया और यूरोप से आए भक्तों ने सुगंधित रंगबिरंगे पुष्पों से स्वयं सजाकर प्रभु सेवा का लाभ लिया। इस्कॉन के डायरेक्टर रविलोचनदास ने बताया कि इस्कॉन में सात दिन गौर पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमेें चैतन्य महाप्रभु का आर्विभाव उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस महोत्सव में एक आयोजन के रुप में मंगलवार को नौका विहार उत्सव मनाया गया। इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, जनार्दन महाराज, गोलोकानंद महाराज, बीवी गोविंद महाराज, शिवराज स्वामी, मुकुंददत्त दास आदि मौजूद रहे।