फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lord madan mohan in brij after 300 years

300 बाद गुजरात से ब्रज आएंगे मदन मोहन

Mon, 09 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 Feb 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
lord madan mohan in brij after 300 years
मुगलकाल के दौरान ब्रज छोड़ पोरबंदर पहुंचे ठाकुर मदन मोहन को ब्रज की बाल लीलाओं की याद व्याकुल कर रही है। पूरे 300 साल हो गए ब्रज को देखे। प्रभु की इस व्याकुलता ने भक्तों को भी व्याकुल कर दिया है। बचपन की यादों को एक बार फिर से ताजा करने के लिए प्रभु गुजरात से ब्रज भ्रमण के लिए आ रहे हैं। यहां सेवायत अपने ठाकुर को ब्रज में लाकर चाव के साथ विभिन्न मनोरथ कराएंगे।
विज्ञापन


असल में यमुना के किनारे बंगाली घाट स्थित बल्लभ सदन में विराजमान ठाकुर मदन मोहन को मुगलकाल में (लगभग 300 साल पहले) तत्कालीन सेवायत गोस्वामी गुजरात के पोरबंदर स्थान पर ले गए थे। सेवायतों ने वहीं ठाकुर जी को स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। ब्रजयात्रा प्रबंधक ब्रजेंद्र नाथ चतुर्वेदी व गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रभु को ब्रज की बाल लीलाओं की याद सताती है। सेवायत वसंत कुमार व विशाल कुमार ठाकुर जी के इन्हीं मनोभाव को भांपकर उन्हें ब्रज भ्रमण कराने ला रहे हैं। ठाकुर जी के साथ हजारों की संख्या में वैष्णव जन भी पधार रहे है। यह यात्रा सोमवार शाम पहुंचेगी। मंगलवार की सुबह प्रभु बल्लभ सदन की प्राचीन गद्दी पर विराजेंगे।
विज्ञापन


ये है ठाकुर मदन मोहन जी के ब्रज भ्रमण का कार्यक्रम...

-11 को सुबह 9 बजे श्रीयमुना महारानी का पूजन, सायं मधुवन में फूलों के बंगलों में विराजेंगे।
-12 को यात्रा तालवन, कमोदवन, बहुलावन के दर्शन कर सायं अंगूर मंडली मनोरथ का आयोजन
-13 को यात्रा मधुवन से चंद्रसरोवर, श्याम ढाक होते हुए पड़ाव स्थल जतीपुरा पहुंचेगी। यहां प्रभु के लिये गुलाब महल बनाया जाएगा।
-14 को प्रात: सुरभि कुंड पर गिर्राज शिला का पूजन होगा सायं ठाकुर मदन मोहन गिर्राज जी के साथ छप्पन भोग चखेंगे।
-15 को यात्रा में आये वैष्णव जन ठाकुर जी के साथ गिर्राज परिक्रमा करेंगे, सायं दान का मनोरथ किया जायेगा।
-16 फरवरी को नंद उत्सव मनाया जायेगा, सायं फूल का फाग व होली आयोजन होगा।
-17 को ठाकुर जी कामवन होते हुए बरसाने पहुंचेंगे। यहां राधारानी के साथ ठाकुर मदन मोहन के ब्याह का मनोरथ मनाया जायेग।
-18 फरवरी को ठाकुर जी गहवर वन, मोरकुटी आदि स्थलों का भ्रमण करेंगे। सायं प्रभु को मोती के बंगले में विराजमान कराया जायेगा।
-19 को वृंदावन में कुंज कुटीर, वन और उपवन की सैर कराई जायेगी।
-20 फरवरी को छाक महोत्सव मनाया जायेग।
-21 को ठाकुर मदनमोहन गोकुल पहुंचेंगे। यहां प्रभु को उनकी प्रिय गायों के बीच विराजमान कर गौचारण लीला होगी।
-22 को विभिन्न मनोरथ के साथ प्रभु गोकुल में विराजेंगे।
-23 को प्रात: 1100 कमल के पुष्पों के साथ यमुना का पूजन होगा तथा सायं ठाकुर मदन मोहन व यमुना महारानी के साथ विराजेंगे, कुनवारा मनोरथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed