फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot on express way

यमुना एक्सप्रेस वे पर दिन दहाड़े लूट से सनसनी

Mon, 19 Oct 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
loot on express way
टैंटीगांव (मथुर)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी भागदौड़ की, मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी सिपलेक्स व्यालीरना मौजा बसई आगरा एक कंपनी में दिल्ली में कार्य करता है। सोमवार को वह बाइक से आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली जा रहा था। गांव लमतौरी पास यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 77 पर पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर प्रमोद की मोटरसाइकिल रुकवा ली और उसे डरा-धमका कर बाइक, मोबाइल और नकदी छीन कर भाग गए। शोरगुल सुनकर आए लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लुटेरों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed