{"_id":"5fc3d18e8ebc3e9bf3042d67","slug":"loot-mathura-news-agr469958264","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से मारपीट करके पांच हजार और सोने की अंगूठी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल से मारपीट करके पांच हजार और सोने की अंगूठी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे की बसंत बिहार कॉलोनी में घर से 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने लेखपाल से पांच हजार की नकदी और एक सोने की अंगूठी लूट ली। लूट से पहले बाइक सवारों ने लेखपाल से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाते हुए लुटेरों की तलाश की।
थाना हाईवे की बसंत बिहार कॉलोनी निवासी सरवन सिंह पुत्र टुंडामल पेशे से लेखपाल हैं। रविवार की देरशाम बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। घर से 50 मीटर पहले ही लेखपाल पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने लेखपाल की बाइक रुकवा ली। मारपीट करते हुए लुटेरों ने पांच हजार की नकदी और सोने की चेन लूट ली। लेखपाल संभल पाता, तब तक लुटेरे भाग खड़े हुए।
लेखपाल ने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग निकलकर आए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। लेखपाल ने थाना हाईवे में तहरीर दी है। कॉलोनी में हुई वारदात से हर कोई दहशत में है। इस प्रकार की लूट की वारदात से हर कोई अपने को असुरिक्षत समझ रहा है। थाना हाईवे के एसआई देवपाल सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज करके जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा किया जाएगा।